1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NIA में इन पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी; जानें

NIA में इन पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी; जानें

 Published : Feb 19, 2024 06:00 am IST,  Updated : Feb 19, 2024 06:00 am IST

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की तरफ से सहायक समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

नौकरी की खोज कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए ने सहायक, आशुलिपिक और यूडीसी पदों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 2 महीने के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण 

यह भर्ती अभियान संगठन में 40 पदों को भरेगा। इनमें- 

  • असिस्टेंट: 7 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड I: 24 पद
  • अपर डिवीजन क्लर्क: 9 पद

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 25500 रुपये से लेकर 112400 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

आवेदन कहां भेजें

पात्र अधिकारियों के नामांकन निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 2 महीने के भीतर एसपी (एडमिन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली- 110003 को भेजे जा सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- एक ऐसा जीव जिसके पास एक नहीं बल्कि 32 दिमाग होते हैं, जानें

इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए कनाडा ने पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के बदले नियम, जानें क्या कुछ हुआ चेंज

 

 

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन