1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NIC में साइंटिस्ट बी पदों पर भर्ती, जान लें वैकेंसी और आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

NIC में साइंटिस्ट बी पदों पर भर्ती, जान लें वैकेंसी और आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

 Published : Mar 31, 2026 03:38 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 03:38 pm IST

NIC में साइंटिस्ट बी पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने 'साइंटिस्ट-B' के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 24 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे। 

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगी। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती के जरिए कुल 243 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें- 

  • कंप्यूटर साइंस और IT: 168 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन: 25 पद
  • डेटा साइंस और AI: 50 पद

एलिजिबिलिटी

आवेदकों के पास निम्नलिखित वर्षों में से किसी एक का वैध GATE स्कोर होना अनिवार्य है: 2024, 2025, या 2026। स्वीकार किए जाने वाले GATE पेपर्स में शामिल हैं:

  • कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CS)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (EC)
  • डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA)

अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्टिंग पूरी तरह से GATE में प्रदर्शन पर आधारित होगी। इसके बाद, चुने गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत बातचीत/साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन