Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NIT Patna के छात्रों ने किया कमाल, 465 बच्चों का हुआ प्लेसमेंट, 137 कंपनियों ने ऑफर की नौकरियां

NIT Patna के छात्रों ने किया कमाल, 465 बच्चों का हुआ प्लेसमेंट, 137 कंपनियों ने ऑफर की नौकरियां

Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Dec 29, 2022 11:48 pm IST, Updated : Dec 29, 2022 11:48 pm IST

NIT Patna Campus Placement 2022: NIT Patna के छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट गूगल, अमेजन, मारुति, फेसबुक, ट्विटर, सैमसंग जैसी कंपनियों में हुआ है।

NIT Patna- India TV Hindi
NIT Patna

NIT Patna में हर साल की तरह इस साल भी प्लेसमेंट को लेकर यहां के छात्रों का जलवा कायम रहा है। इस साल NIT Patna से 465 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है और सभी छात्रों को बेहतर पैकेज मिला है। लेकिन कुछ छात्रों को ऐसा पैकेज मिला है कि सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। इस साल NIT Patna के कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र अमित बिस्वाल को 52 लाख रुपए का पैकेज मिला है। यह ऑफर उन्हें क्रेड कंपनी की तरफ से किया गया है। इससे पहले भी यहां के कई छात्रों को इससे भी ज्यादा का पैकेज मिला है। NIT Patna में कई छात्रों को करोड़ों भी ऑफर हो चुके हैं।

137 कंपनियों ने किया कॉलेज विजिट

NIT Patna के निदेशक प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि इस साल 88 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। मार्च 2023 तक सभी छात्र-छात्राओं के पास दो-दो जॉब ऑफर होंगे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट गूगल, अमेजन, मारुति, फेसबुक, ट्विटर, सैमसंग जैसी कंपनियों में हुआ है। कॉलेज में अब तक कुल 137 कंपनियां जॉब्स ऑफर लेकर आ चुकी हैं। कई कंपनियों ने छात्रों पर लाखों रुपयों की बारिश की। NIT से पास आउट होना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है तो फिर जॉब मिलने की गारंटी भी ज्यादा होती है।

एक छात्र को मिला 16 लाख का पैकेज

NIT Patna में इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग की छात्रा तान्या शर्मा को 16 लाख रुपए का पैकेज मिला है। इसके अलावा कई ऐसे छात्र भी हैं जिन्हें लाखों का पैकेज मिल चुका है। 465 छात्रों के प्लेसमेंट में 357 छात्र और 108 छात्राओं को जॉब ऑफर हुए हैं। 

करोड़ों का पैकेज हो चुका है ऑफर

NIT Patna में इससे पहले एक छात्रा अदिती को 1.6 करोड़ रुपए का पैकेज ऑफर हुआ था। इस पैकेज से NIT Patna का रिकॉर्ड ब्रेक हो गया था। यह NIT Patna में अब तक का सबसे बड़ा पैकेज था। छात्रा को यह पैकेज फेसबुक ने ऑफर किया था। इससे पहले NIT Patna में फेसबुक ने ही 50-60 लाख रुपए तक का पैकेज ऑफर किया था।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement