1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. 10वीं पास के लिए इस सरकारी कंपनी में निकली वैकेंसी, मिलेगी 45 हजार रुपये सैलरी

10वीं पास के लिए इस सरकारी कंपनी में निकली वैकेंसी, मिलेगी 45 हजार रुपये सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2023 08:00 am IST,  Updated : Aug 29, 2023 08:39 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका हाथ से न जाने दें। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने कई पदों पर वैकैंसी निकाली है। सेलेक्शन होने पर 45 हजार रुपए सैलरी मिलेगी।

NCL Recruitment 2023- India TV Hindi
NCL Recruitment 2023 Image Source : FILE

नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। हाल ही में सरकारी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनसीएल ने शोवेल, डंपर ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती होनी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती प्रकिया जारी है और इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 है। 

वैकेंसी डिटेल

कुल पद 338

शोवेल ऑपरेटर

डंपर ऑपरेटर
सरफेस माइनर ऑपरेटर
डोजर ऑपरेटर
ग्रेडर ऑपरेटर
पे लोडर ऑपरेटर
क्रेन ऑपरेटर

क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले GEN/OBC/EWS
 कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा। वहीं, एससी/एसटी को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

सेलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर सेलेक्शन के लिए ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

सैलरी

इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 45,180 रुपये हर माह मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कोटा में सुसाइड रोकने के लिए अपनाएं जाएंगे ये जरूरी उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन