1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NTPC Recruitment 2023: एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

NTPC Recruitment 2023: एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

 Published : Nov 05, 2023 04:42 pm IST,  Updated : Nov 05, 2023 04:42 pm IST

NTPC Recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी NTPC की तरफ से एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिाकरिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NTPC Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी NTPC ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 10 नवंबर तक ही अप्लाई कर सकेंगे, जो कि लास्ट डेट है। 

NTPC Recruitment 2023 केंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 50 खाली पदों पर रिक्रूटमेंट की जाएगी। 

NTPC Recruitment 2023 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

NTPC Recruitment 2023 कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर विज्ञापन संख्या 20/2023 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

कितनी मिलेगी सैलरी 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को 90 हजार तक सैलरी मिलेगी। 

NTPC Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को ₹300 का गैर-वापसीयोग्य आवेदन शुल्क देना आवश्यक है। जबकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा कब हुआ

AIIMS में फैकल्टी के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन