1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. TGT के दो हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्ट होने पर इतनी मिलेगी सैलरी

TGT के दो हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्ट होने पर इतनी मिलेगी सैलरी

 Published : Jan 10, 2024 06:41 am IST,  Updated : Jan 10, 2024 06:41 am IST

SSB Odisha TGT Recruitment 2024: टीचिंग फील्ड में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। ओडिशा में टीजीटी और पीईटी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SSB Odisha TGT Recruitment 2024: टीचिंग फील्ड में नौकरी की तलाश करे रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राज्य चयन बोर्ड ओडिशा ने टीजीटी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर अप्लाई  कर सकते हैं। उम्मीदवार 7 फरवरी तक अप्लाई कर दें, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

एसएसबी ओडिशा टीजीटी भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान टीजीटी-कला, टीजीटी-पीसीएम, टीजीटी-सीबीजेड, हिंदी, संस्कृत और उर्दू शिक्षकों और पीईटी की 2064 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

एसएसबी ओडिशा टीजीटी भर्ती 2024 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होगी।

कितनी  मिलेगी सैलरी 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को PET- 29200 रुपये(बेसिक पे) और  टीजीटी-कला, टीजीटी-पीसीएम, टीजीटी-सीबीजेड, हिंदी, संस्कृत और उर्दू शिक्षकों 35400(बेसिक पे) रुपये सैलरी मिलेगी। 

एसएसबी ओडिशा टीजीटी भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

चयन केवल लिखित परीक्षा पर आधारित होगा। लिखित परीक्षा में कुल 150 अंक होंगे और मुटिप्टे-च्वाइस प्रश्न (एमसीक्यू) निर्धारित किए जाएंगे। परीक्षण की अवधि दो घंटे होगी।

एसएसबी ओडिशा टीजीटी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले अनारक्षित / एसईबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है।

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbodISHa.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, “गैर-सरकारी में टीजीटी के पदों पर भर्ती” पर क्लिक करें। ओडिशा के पूर्ण सहायता प्राप्त उच्च विद्यालय (ऑनलाइन आवेदन करें)”
  • फिर स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आखिरी में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- कितनी होती है एक पायलट की सैलरी, कैसे बन सकते हैं, जानिए

अगर आप विदेश में करेंगे नौकरी तो भारत में मिलेंगी ये सुविधाएं
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन