1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. जल्दी करें! ऑयल इंडिया लिमिटेड में निकली भर्ती के लिए कल आवेदन की लास्ट डेट

जल्दी करें! ऑयल इंडिया लिमिटेड में निकली भर्ती के लिए कल आवेदन की लास्ट डेट

 Published : Jan 28, 2024 04:32 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 04:34 pm IST

ऑयल इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। ऑयल इंडिया लिमिटेड में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Oil India Limited Recruitment 2024: अगर आप ऑयल इंडिया लिमिटेड में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ऑयल इंडिया लिमिटेड में अधीक्षक चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को कल यानी 29 जनवरी 2024 को बंद कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। 

कितनी है वैकेंसी  

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कंपनी में कुल 102 खाली पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

4 अधीक्षण अभियंता के लिए
97 वरिष्ठ अधिकारी और अन्य पदों के लिए 
एक रिक्ति गोपनीय सचिव के लिए है

कैसे  करें आवेदन

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट oil-india.com पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार ओआईएल में कार्यकारी कैडर में ग्रेड ए, बी और सी में कई पदों पर भर्ती के लिए “विज्ञापन संख्या एचआरएक्यू/आरईसी-ईएक्स-बी/2024-02 दिनांक 05/01/2024” के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने सभी जरूरी डिटेल्स अपलोड करें। 
  • आखिरी में सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट ले लें।

कितनी है एप्लीकेशन फी

इन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों ₹500 का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस/भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें- India TV Poll: क्या कनाडा की नई स्टूडेंट वीजा पॉलिसी से सबसे अधिक भारतीय छात्रों का नुकसान होगा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन