1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. OSSSC CRE Recruitment 2023: शुरू हुए आवेदन, 2800 से ज्यादा पदों पर है वैकेंसी; जानें सेलेक्शन प्रोसेस

OSSSC CRE Recruitment 2023: शुरू हुए आवेदन, 2800 से ज्यादा पदों पर है वैकेंसी; जानें सेलेक्शन प्रोसेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2023 04:18 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 04:18 pm IST

OSSSC CRE Recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग यानी ओएसएसएससी की तरफ से संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

OSSSC CRE Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके बेहद फायदेमंद साबितच हो सकती है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग यानी ओएसएसएससी ने संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू चुकी है। योग्य उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार 25 जनवरी 2024 तक आवदेन कर दें, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। पुनः पंजीकरण लिंक 30 दिसंबर से 31 जनवरी, 2024 तक उपलब्ध रहेगा।

वैकेंसी डिटेल 

नोटिफकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक यह भर्ती अभियान संगठन में 2895 पद भरेगा।   

  • राजस्व निरीक्षक: 559 पद
  • सुपरवाइजर: 498 पद
  • सहायक राजस्व निरीक्षक: 827 पद
  • अमीन: 686 पद
  • सांख्यिकी क्षेत्र सर्वेक्षक: 325 पद

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा मई/जून 2024 के महीने में आयोजित होने की संभावना है। मुख्य परीक्षा सितंबर/अक्टूबर 2024 के महीने में आयोजित होने की संभावना है। व्यावहारिक कौशल परीक्षा मुख्य परीक्षा के 2 महीने के भीतर आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा।

परीक्षा शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई परीक्षा शुल्क देय नहीं है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- AAI Recruitment 2023: जूनियर असिस्टेंट और वरिष्ठ सहायक पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

AIESL में ग्रेजुएट ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन