Friday, January 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस हाईकोर्ट ने जिला जज के पदों पर निकाली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

इस हाईकोर्ट ने जिला जज के पदों पर निकाली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

सरकारी नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। पटना हाईकोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज के कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Edited By: IndiaTV Hindi Desk
Published : Dec 23, 2023 07:03 pm IST, Updated : Dec 23, 2023 07:03 pm IST
पटना हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज के पदों पर निकाली भर्ती - India TV Hindi
Image Source : FILE पटना हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज के पदों पर निकाली भर्ती

सरकारी नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। पटना हाईकोर्ट में कई पदों पर भर्ती निकली है। इस पदों पर जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे सभी पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। वहीं, इस पद के लिए परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। 

Patna High Court Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान डिस्ट्रिक्ट जज के पद के लिए 30 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

Patna High Court Recruitment 2023 एज लिमिट 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले  उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2023 तक 35 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Patna High Court Recruitment 2023 आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में ₹1500 का भुगतान करना आवश्यक है। बिहार के एससी, एसटी और ओएच उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है।

Patna High Court Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए दो चरणों से होकर गुजरना होगा।, जिसमें लिखित और मौखिक परीक्षा शामिल है।

Patna High Court Recruitment 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, “Online Application for District Judge (Entry Level), Direct From Bar Exam-2023” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद  स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • फिर “Apply For The Post Of District Judge (Entry Level), Direct From Bar - 2023” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें
  • आखिरी में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें- UP Police Constable Recruitment 2023: जारी हुआ नोटिफिकेशन, 60 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; पढ़ें वैकेंसी डिटेल

 

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement