1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी; सैलरी से लेकर जानें हर एक डिटेल

पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी; सैलरी से लेकर जानें हर एक डिटेल

 Published : Feb 08, 2024 11:00 am IST,  Updated : Feb 08, 2024 11:00 am IST

पंजाब में नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्ति विवरण, सैलरी , सेलेक्शन प्रोसेस आदि डिटेल्स के लिए उम्मीदवा नीचे खबर पढ़ सकते हैं।

पीएनबी में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती - India TV Hindi
पीएनबी में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

PNB Recruitment: अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस बीते कल से शुरू हो चुका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

कब से शुरू होंगे आवेदन 

जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2024 को समाप्त होगी, जोकि इसके लिए आखिरी तारीख है।

रिक्ति विवरण

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए संगठन में 1025 पदों को भरेगा। इनमें- 

  • ऑफिसर-क्रेडिट: 1000 पद
  • प्रबंधक-विदेशी मुद्रा: 15 पद
  • प्रबंधक-साइबर सुरक्षा: 5 पद
  • वरिष्ठ प्रबंधक-साइबर सुरक्षा: 5 पद

सेलेक्शन होने पर कितनी होगी सैलरी 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 63840 रुपये से लेकर 78230 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस 

चयन, ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार या व्यक्तिगत साक्षात्कार पर बेस्ड होगा, जो प्रत्येक पोस्ट के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और अवधि 2 घंटे की होगी। पर्सनल इंटरव्यू 50 अंकों का होगा। 

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवार: रु 50/- + जीएसटी @18% = रु 59/- (केवल डाक शुल्क)

अन्य श्रेणी के उम्मीदवार: रु 1000/- + जीएसटी @18% = रु 1180/-
भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टर कार्ड), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट या यूपीआई का उपयोग करके स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के मेडिकल टेस्ट में क्या क्या होता है
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन