1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. PNB स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

PNB स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Published : Feb 24, 2024 05:12 pm IST,  Updated : Feb 24, 2024 05:15 pm IST

पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी में विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से कल यानी 25 फरवरी 2024 को पीएनबी विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी में विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर निकली  भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से कल यानी 25 फरवरी 2024 को पीएनबी विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे सभी  पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान संगठन में 1025 पदों को भरेगा। इनमें- 

  • ऑफिसर-क्रेडिट: 1000 पद
  • प्रबंधक-विदेशी मुद्रा: 15 पद
  • प्रबंधक-साइबर सुरक्षा: 5 पद
  • वरिष्ठ प्रबंधक-साइबर सुरक्षा: 5 पद

सेलेक्ट होने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 63840 रुपये से लेकर 78230 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

क्या है चयन प्रक्रिया

चयन, ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार या व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा, जो प्रत्येक पद के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और अवधि 2 घंटे की होगी। पर्सनल इंटरव्यू 50 अंकों का होगा। 

क्या है आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवार: रु 50/- + जीएसटी @18% = रु 59/- (केवल डाक शुल्क)

अन्य श्रेणी के उम्मीदवार: रु 1000/- + जीएसटी @18% = रु 1180/-

बता दें कि भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टर कार्ड), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट या यूपीआई का उपयोग करके स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर पेज पर उपलब्ध स्पेशलिस्ट ऑफिसर पोस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया ड्रॉप डाउन बॉक्स खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

डायरेक्ट लिंक- https://ibpsonline.ibps.in/pnbmmjan24/

ये भी पढ़ें- Indian Navy में करनी है नौकरी तो न छोड़ें ये मौका, SSC ऑफिसर्स भर्ती के लिए आवेदन आज से हो रहे शुरू
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन