1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. PSPCL Assistant Lineman Recruitment: आवेदन की आज लास्ट डेट, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

PSPCL Assistant Lineman Recruitment: आवेदन की आज लास्ट डेट, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Published : Jan 15, 2024 06:15 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 06:15 am IST

पंजाब में असिस्टेंट लाइनमेन के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से बंद कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

PSPCL Assistant Lineman Recruitment: पंजाब में असिस्टेंट लाइनमेन के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड(पीएसपीसीएल) आज यानी 15 जनवरी 2024 को सहायक लाइनमैन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवदेन नहीं किया है, वे सभी पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर दें। 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2500 पदों पर भर्ती होनी है। 

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

  • लाइनमैन ट्रेड में मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट या समकक्ष और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) रखने वाले उम्मीदवार आवदेन कर सकते हैं। 
  • आयु सीमा- आवदेन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच के होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां सहायक लाइनमैन पद के लिए भर्ती विवरण उपलब्ध होगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण लिंक उपलब्ध होगा।
  • अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन 

ये भी पढ़ें- इस डिग्री को पूरा करके जल्दी बन सकते हैं डॉक्टर, MBBS से भी कम लगेगा समय

Winter Holidays: कड़ाके की सर्दी ने उत्तर प्रदेश के इन शहरों में फिर बढ़ाईं स्कूली छुट्टियां, जानें अब कब खुलेंगे स्कूल
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन