1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Winter Holidays: कड़ाके की सर्दी ने उत्तर प्रदेश के इन शहरों में फिर बढ़ाईं स्कूली छुट्टियां, जानें अब कब खुलेंगे स्कूल

Winter Holidays: कड़ाके की सर्दी ने उत्तर प्रदेश के इन शहरों में फिर बढ़ाईं स्कूली छुट्टियां, जानें अब कब खुलेंगे स्कूल

 Published : Jan 14, 2024 07:13 pm IST,  Updated : Jan 14, 2024 07:16 pm IST

Winter Holidays: देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी ने अपना रौद्र रूप अपना रखा है। ऐसे में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर में स्कूली छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है।

यूपी के इन शहरों में बढ़ी स्कूली छुट्टियां - India TV Hindi
यूपी के इन शहरों में बढ़ी स्कूली छुट्टियां Image Source : PEXELS

Winter Holidays: देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी ने अपना रौद्र रूप अपना रखा है। ऐसे में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के  लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर में स्कूली छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबध आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक लखनऊ और नोएडा में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल अब 16 जनवरी तक बंद रहेंगे।

नोटिस में कहा गया है कि घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी को देखते हुए सभी स्कूल( क्लास 8 तक) 16 जनवरी तक के लिए बंद रहेंगे। नोटिस में आदेशों को कड़ाई से पालन करने के लिए भी कहा गया है। 

नोटिस
Image Source : INDIATVनोटिस

बता दें कि पहले नोएडा समेत कई जगहो पर नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल शनिवार, 6 जनवरी तक बंद रहने का आदेश जारी किया गया था।  जिसके बाद अत्यधिक सर्दी और घने कोहरे के कारण छुट्टियों को 14 जनवरी 2024 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। लेकिन भयानक शीतलहर और घने कोहरे के कारण लखनऊ और नोएडा में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है। 

ये भी पढ़ें- 

इस डिग्री को पूरा करके जल्दी बन सकते हैं डॉक्टर, MBBS से भी कम लगेगा समय

School Reopen: दिल्ली में स्कूल खुलने का जारी हुआ आदेश, जानें कब से खुलेंगे विद्यालय और क्या रहेगी टाइमिंग
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।