1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. पंजाब एंड सिंध बैंक में LBO पदों पर भर्ती, 700 से ज्यादा वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

पंजाब एंड सिंध बैंक में LBO पदों पर भर्ती, 700 से ज्यादा वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Aug 24, 2025 10:58 am IST,  Updated : Aug 24, 2025 11:00 am IST

पंजाब एंड सिंध बैंक में LBO पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण को नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक अधिकारी(LBO) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabsindbank.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 750 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

पात्रता मानदंड

  • इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उपाधि (ग्रेजुएशन) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास पंजीकरण के दिन स्नातक होने का वैध अंकपत्र/डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाना होगा।
  • इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2.08.1995 से पहले और 1.08.2005 के बाद का नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं)।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, अंतिम योग्यता सूची, स्थानीय भाषा में दक्षता और अंतिम चयन शामिल है। प्रत्येक खंड में न्यूनतम अर्हक अंक/अंकों का प्रतिशत अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 40% और आरक्षित वर्ग के लिए 35% होगा।

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये + लागू कर + भुगतान गेटवे शुल्क और सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये + लागू कर + भुगतान गेटवे शुल्क है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है

आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक

नोटिफिकेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन