अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में लोकल बैंक ऑफिसर्स की लैटरल भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान में 17 राज्यों में कुल 1000 वैकेंसी हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हुआ है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अप्रैल 2026 है। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगी।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और OBC श्रेणियों के लिए 850 रुपये, और SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। भुगतान केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाता है और यह वापस नहीं किया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल
सबसे ज्यादा रिक्तियाँ उत्तर प्रदेश को आवंटित की गई हैं, जहां 200 पद हैं; इसके बाद गुजरात में 125 और पंजाब में 100 पद हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 80-80 रिक्तियाँ हैं, जबकि तमिलनाडु में 65 रिक्तियां हैं। कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 60-60 पद हैं। अन्य राज्यों में असम में 50 रिक्तियां हैं, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में 30-30, और हिमाचल प्रदेश में 20 रिक्तियां हैं। अरुणाचल प्रदेश में 15, झारखंड और केरल में 10-10, और नागालैंड में 5 हैं।
एलिजिबिलिटी
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम 18 महीने का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा 1 मार्च 2026 तक 20 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित श्रेणियों के लिए लागू छूट भी शामिल है।