1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. लिखने के हैं शौकीन, तो न चूकें ये मौका; कंटेंट राइटर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती

लिखने के हैं शौकीन, तो न चूकें ये मौका; कंटेंट राइटर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती

 Published : Jul 19, 2023 04:00 pm IST,  Updated : Jul 19, 2023 04:00 pm IST

Rajasthan IDEED recruitment 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लॉयमेंट डेवलपमेंट (आईडीईईडी) राजस्थान ने कंटेंट राइटर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है।

कंटेंट राइटर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती- India TV Hindi
कंटेंट राइटर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

Rajasthan IDEED recruitment 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लॉयमेंट डेवलपमेंट (आईडीईईडी) राजस्थान ने कंटेंट राइटर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 19 जुलाई 2023 से शुरू कर दिया गया है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवदेन कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 548 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भरा जाएगा। इनमें 

  • कंटेंट राइटर के लिए 462 पद 
  • ऑफिस असिस्टेंट के लिए 86 पद 

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

  • कंटेंट राइटर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास किसी भी कंप्यूटर विषय में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा होना चाहिए।
  • ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से डिप्लोमा होना चाहिए। 
  • इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, “आईडीईड सब स्टाफ भर्ती 2023 (डीआरसी/1/2023) (आईडीईईडी)” पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्टर करें और आवेदन करने के साथ आगे बढ़ें। 
  • इसके बाद लॉग इन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें। 
  • दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। 
  • आखिरी में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन