1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. साउथ वेस्टर्न रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई

साउथ वेस्टर्न रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई

 Published : Aug 13, 2025 05:46 pm IST,  Updated : Aug 13, 2025 05:46 pm IST

साउथ वेस्टर्न रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के माध्यम से आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। साउथ वेस्टर्न रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को आज बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी जल्द से जल्द ऐसा कर दें। अब सवाल आता है कि इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है? तो आइए इस प्रश्न के उत्तर को इस खबर के जरिए जानते हैं। 

क्या है आवेदन करने की पात्रता?

नीचे दिए गए बिंदुओं के जरिए उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद/राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी/एससीवीटी) द्वारा जारी अनंतिम प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • आयु सीमा: इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मिनिमम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष का होना चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन?

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और फिर एक प्रिंटआउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन