1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SBI CBO Recruitment 2023: आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

SBI CBO Recruitment 2023: आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2023 10:50 am IST,  Updated : Dec 17, 2023 10:51 am IST

SBI CBO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से सीबीओ भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SBI CBO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक में निकली सर्कल आधारित अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आज यानी 17 दिसंबर को सर्कल बेस्ड ऑफिसर्स की 5,280 रिक्तियों के लिए चल रही पंजीकरण विंडो को बंद कर देगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सभी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए सर्कल आधारित अधिकारियों के 5,280 पदों को भरा जाएगा। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को  750 रुपये का आवेदन शुल्क देना पड़ेगा। वहीं, जो उम्मीदवार PwD, SC, या ST हैं, उनके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक या स्टेप्स के जरिए आवदेन कर सकते हैं। 

एसबीआई सीबीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

SBI CBO Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एसबीआई सीबीओ भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • इसके बाद आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें-  एक ऐसा गांव, जहां चमगादड़ों की होती है पूजा

AIIMS में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन