अगर आप IB सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए है। IB सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को आज यानी 17 अगस्त 2025 को खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार अब तक आवेदन करने से रह गए हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 4900 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4987 पदों को भरा जाएगा।
कैसे करें अप्लाई?
- अप्लाई करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले पंजीकृत करें।
- पंजीकरण का प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक
आवश्यक योग्यताएं
- किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (दसवीं कक्षा उत्तीर्ण) या समकक्ष,
- उस राज्य का निवास प्रमाण पत्र जिसके लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया है।
- प्रत्येक एसआईबी के सामने ऊपर दी गई तालिका में उल्लिखित किसी एक भाषा/बोली का ज्ञान।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो आवेदन करने की मिनिमम एज 18 वर्ष और अधिकतम एज 27 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इसके लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है और भर्ती प्रक्रिया शुल्क ₹550/- है। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई/चालान आदि के माध्यम से किया जाना चाहिए। उम्मीदवार भविष्य में संदर्भ के लिए भुगतान पावती पर्ची जनरेट कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।