1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. UPSC CSE के लिए आज बंद हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

UPSC CSE के लिए आज बंद हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Mar 06, 2024 06:51 am IST,  Updated : Mar 06, 2024 07:29 am IST

UPSC CSE Prelims 2024: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक 2024 के लिए आज पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स इधर ध्यान दें। संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की तरफ से आज यानी 6 मार्च को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। बता दें कि पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 5 मार्च 2024 थी। 

यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक 2024 के लिए कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर मौजूद एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को उपलब्ध ओटीआर लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Direct Link- https://upsconline.nic.in/upsc/OTRP/index.php

चयन प्रक्रिया

सेलेक्शन प्रोसेस में दो फेज फेज शामिल हैं, इसमें पहला लिखित परीक्षा(प्रारंभिक और मुख्य) और दूसरा साक्षात्कार शामिल है। जो लोग पहले फेज में प्रारंभिक परीक्षा को पास कर सकेंगे वे ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। जिन कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा में सफलता मिलेगी उनको ही साक्षात्कार राउंड के लिए बुलाया जाएगा। 

शैक्षिक योग्यता

इसके लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अप्लाई तरने वाले कैंडिडेट्स की मिनिमम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और 32 वर्ष की नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि भारत में नंबर 1 IIT कौन सी है? जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन