1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. IB MTS भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जान लें यहां

IB MTS भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जान लें यहां

 Published : Nov 22, 2025 07:03 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 07:03 pm IST

IB MTS भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी क्या है? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (जनरल) रोल के लिए ऑफिशियली अपनी रिक्रूटमेंट ड्राइव शुरू कर दी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, IB का मकसद 37 सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIBs) में MTS (जनरल) के 362 पदों को भरना है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं।  

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी 

निम्नवत बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (क्लास 10) या उसके बराबर की क्वालिफिकेशन पूरी होनी चाहिए।
  • इसके अलावा, कैंडिडेट के पास एप्लीकेशन की आखिरी तारीख के हिसाब से उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का वैलिड डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना चाहिए जिसके तहत वे अप्लाई कर रहे हैं।
  • एज क्राइटेरिया 18 से 25 साल (14 दिसंबर 2025 तक) के बीच तय किया गया है, हालांकि रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए सरकार द्वारा तय उम्र में छूट लागू है। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन फॉर जेईई मेन सेशन -1' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार अपने आपको पहले पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क 

रिक्रूटमेंट ड्राइव में अलग-अलग फीस स्ट्रक्चर तय किया गया है: जनरल, OBC, और EWS पुरुष एप्लीकेंट को ₹650 देने होंगे, जबकि SC, ST, महिला, और PwBD कैंडिडेट को ₹550 देने होंगे। पेमेंट कई डिजिटल चैनल, नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, या SBI चालान के जरिए किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-  

भारत में बच्चों के क्या हैं Fundamental Rights? यहां जानें इससे जुड़े अनुच्छेद

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन