1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET पेपर लीक मामले में एक्शन में CBI, बिहार, गुजरात और राजस्थान समेत 4 राज्यों में की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

NEET पेपर लीक मामले में एक्शन में CBI, बिहार, गुजरात और राजस्थान समेत 4 राज्यों में की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

 Published : Jun 25, 2024 06:43 am IST,  Updated : Jun 25, 2024 06:43 am IST

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। एजेंसी ने बिहार, गुजरात और राजस्थान समेत 4 राज्यों में बीते दिन ताबड़तोड़ गिरफ्तारी की है।

प्रतिकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतिकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

NEET पेपर लीक मामले को लेकर CBI एक्शन में है। सीबीआई ने बिहार, गुजरात और राजस्थान से 5 केस टेकओवर किया है। सीबीआई ने 4 राज्यों से अबतक 26 आरोपियों को गिरफ़्तार किए हैं। इसके अलावा एजेंसी के हाथ झारखंड के हज़ारीबाग के एक सेंटर पर प्रश्न पत्र से छेड़छाड़ के भी सबूत लगे हैं। बता दें कि बीते दिन सीबीआई की एक टीम पटना और एक टीम गुजरात के गोदरा गई और केस के आईओ जांच अधिकारी से मिलकर केस की डिटेल्स ली थी।

संसद में उठा नीट मुद्दा

नीट स्कैम को लेकर जारी प्रोटेस्ट के बीच एक तरफ जांच एजेंसियों का एक्शन जारी है तो दूसरी तरफ लोकसभा में भी नीट को लेकर नारेबाजी की गई। सोमवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शपथ ग्रहण के समय विपक्ष ने नीट को लेकर नारेबाजी की तो बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख कर नीट में पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। इधर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने सोमवार को भी एग्जाम कैंसिल करने की मांग को लेकर प्रोटेस्ट किया।

कहां से कितने लोग गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में अब तक चार राज्यों से 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें बिहार के पटना और नवादा से 13, गुजरात के गोधरा से 5, महाराष्ट्र के लातूर से 2 और झारखंड के देवघर से 06 लोगों को अलग-अलग एजेसियां गिरफ्तार कर चुकी है तो अब नीट स्कैम की जांच में सीबीआई का एक्शन जारी है। सीबीआई ने अब तक बिहार, गुजरात और राजस्थान से 5 मामले का हैंडओवर ले चुकी है।

ये भी पढ़ें:

इस दिशा में जा रही NEET और NET एग्जाम पेपर लीक मामले में CBI की जांच, हो सकते हैं बड़े खुलासे

नीट विवाद को लेकर आज सीबीआई की टीम जाएगी पटना; दिल्ली लाए जा सकते हैं गिरफ्तार लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।