1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET PG Counselling 2023: राउंड 2 के आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

NEET PG Counselling 2023: राउंड 2 के आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2023 12:58 pm IST,  Updated : Aug 22, 2023 12:58 pm IST

NEET PG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी(MCC) की तरफ से आज यानी 22 अगस्त 2023 को राउंड 2 के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PIXABAY

NEET PG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी(MCC) की तरफ से आज यानी 22 अगस्त 2023 को राउंड 2 के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। वेबसाइट पर चॉइस फिलिंग की भी आज आखिरी तारीख है। 

राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 23 अगस्त से 24 अगस्त, 2023 तक की जाएगी। सीट अलॉटमेंट परिणाम 25 अगस्त 2023 को आएगा। उम्मीदवारों द्वारा एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेजों को अपलोड करना 26 अगस्त को किया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 27 अगस्त से 4 सितंबर, 2023 तक की जाएगी। एमसीसी द्वारा डेटा शेयर करने वाले संस्थानों द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन 5 सितंबर से 6 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध NEET PG काउंसलिंग 2023 राउंड 2 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी ले लें। 

ये भी पढ़ें: कैसे बनें सरकारी मास्टर, जानें यहां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।