1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET PG काउंसलिंग कट-ऑफ में बंपर कटौती, जानें किस कैटेगरी के लिए कितनी घटी

NEET PG काउंसलिंग कट-ऑफ में बंपर कटौती, जानें किस कैटेगरी के लिए कितनी घटी

 Published : Jan 14, 2026 11:21 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 01:13 pm IST

नीट पीजी 2025 के कट-ऑफ में बड़ी कटौती कर दी है। अब बहुत कम अंक वाले उम्मीदवार भी PG काउंसलिंग के लिए योग्य होंगे। आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम करने के बाद नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2025) के कट-ऑफ में कटौती की है। NBEMS के अनुसार, जनरल/EWS के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल 50वें से घटाकर 7वें पर्सेंटाइल, जनरल PwBD के लिए 45वें से 5वें पर्सेंटाइल और SC/ST/OBC के लिए 40वें से 0 पर्सेंटाइल कर दिया गया है। जनरल/EWS कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 276 से घटाकर 103 कर दिया गया है। जनरल PwBD के लिए 255 से 90 और SC/ST/OBC के लिए 235 से -40 कर दिया गया है।

इस संबंध में NBEMS की तरफ से आधिकारिक वेबलसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके या दिए गए डायरेक्ट लिंक को फॉलो करके नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को के सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार नोटिस को चेक करें। 
  • इसके बाद उसे चाहें तो डाउनलोड कर लें।  

नोटसि को चेक करने के लिए सीधा लिंक

नोटिस में लिखा है, "ध्यान दें कि 19.08.2025 की NBEMS रिजल्ट नोटिफिकेशन के अनुसार पब्लिश NEET-PG 2025 रैंक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उम्मीदवारी पूरी तरह से प्रोविजनल है और यह NEET-PG 2025 इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में बताए गए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करने और जहां भी ज़रूरी हो, फेस ID/बायोमेट्रिक के वेरिफिकेशन पर निर्भर है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।