1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट पीजी परीक्षा: क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें यहां कैसे होगा अंकन

नीट पीजी परीक्षा: क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें यहां कैसे होगा अंकन

 Published : Aug 04, 2025 02:37 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 02:37 pm IST

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन बीते कल समूचे देश में किया गया। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

नीट पीजी 2025 परीक्षा बीते कल यानी 3 अगस्त को समूचे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। अब इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आंसर-की और परिणाम के इंतजार में हैं। जल्द ही राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड, एनबीईएमएस की तरफ से इसकी आंसर-की को जारी कर दिया जाएगा। लेकिन क्या आप इसकी मार्किंग स्कीम को जानते हैं, क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? आइए इस खबर के जरिए इन सवालों के जवाब को जानते हैं। 

मार्किंग स्कीम और नेगेटिव मार्किंग?

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इस परीक्षा की मार्किंग स्कीम को समझ सकते हैं।

  • नीट पीजी 2025 परीक्षा में सही उत्तर देने पर 4 अंक (प्रत्येक प्रश्न पर) दिए जाएंगे। 
  • नीट पीजी 2025 परीक्षा में गलत उत्तर दने पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग(प्रत्येक प्रश्न पर) होगी।
  • वहीं, अनअटेंप्ट प्रश्नों के लिए न कोई अंक दिया जाएगा और न ही कोई अंक काटा जाएगा। 

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड, एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी 2025 की परीक्षा का आयोजन बीते कल यानी 3 अगस्त को एक ही पाली में सुबह  9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया। परीक्षा में दो लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। एनबीईएमएस रिजल्ट से पहले प्रोविजनल आंसर-की को जारी करेगा, इसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

कैसे चेक कर सकेंगे नीट पीजी परीक्षा के परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिर में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।