1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET SS परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द कर दें अप्लाई

NEET SS परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द कर दें अप्लाई

 Published : Feb 23, 2025 03:28 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 03:29 pm IST

NEET SS 2024 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को कल बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE PHOTO

अगर आप NEET SS 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) कल यानी 24 फरवरी 2025 को नीट एसएस 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-सुपर स्पेशियलिटी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यहां ध्यान देना चाहिए कि आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करने की अंतिम तिथि कल रात 11:55 बजे तक है।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NBEMS अगली बार 27 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक सुधार विंडो खोलेगा। सुधार विंडो के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। 

NEET SS 2024: कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • अपने आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें

NEET SS परीक्षा का आयोजन 29 और 30 मार्च 2025 को किया जाएगा। समूह-आधारित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और आवंटित समय तक 2½ घंटे (150 मिनट) होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होगी और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

NEET SS 2025 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

ये भी पढ़ें-

पंजाब पुलिस में एक कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।