NEET UG 2025 Answer key: नीट यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट यूजी 2025 की आंसर-की को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीट यूजी आंसर-की को चेक कर सकते हैं। आंसर-की के साथ-साथ इसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया है। ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये (गैर वापसी) प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ 5 जून 2025 तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। उम्मीदवार नाचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट के जरिए भी आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
- नीट यूजी आंसर-की चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर नीट यूजी आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में आंसर-की खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार अपनी आंसर-की को चेक करें।
- आखिरी में आंसर-की को डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।
नीट यूजी आंसर-की के लिए डायरेक्ट लिंक
बता दें दि नीट यूजी का आयोजन पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 4 मई को किया गया था, जिसमें लाखों की संख्या में भाग लिया था। बता दें कि कैंडिडेट्स द्वारा की गई चुनौतियों को विषय विशेषज्ञों के एक पैनल की मदद से एनटीए द्वारा वेरिफाई किया जाएगा। इस प्रोसेस में अगर कोई चैलेंज सही पाया जाता है, तो आंसर-की को रिवाइज्ड किया जाएगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।