1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2026 के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, आगे बढ़ी आवेदन करने की लास्ट डेट

NEET UG 2026 के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, आगे बढ़ी आवेदन करने की लास्ट डेट

 Published : Mar 09, 2026 10:37 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 10:41 am IST

NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। नीट यूजी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने इसके लिए किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाया था, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक

नीट यूजी 2026 के लिए अब क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?

जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार अब 11 मार्च तक (रात 9 बजे तक) नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, शुल्क भुगतान रात 11.50 तक किया जा सकेगा। 

नोटिस को कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब नोटिस को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 

NEET UG 2026: नोटिस को चेक करने के लिए सीधा लिंक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।