1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET-UG Counseling: नीट यूजी काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, देखिए पूरा शेड्यूल

NEET-UG Counseling: नीट यूजी काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, देखिए पूरा शेड्यूल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2022 08:00 pm IST,  Updated : Jan 13, 2022 08:48 pm IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को नीट यूजी काउंसलिंग (NEET-UG counseling) को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

NEET-UG counseling: NEET-UG काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, देखिए पूरा शेड्यूल- India TV Hindi
NEET-UG counseling: NEET-UG काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, देखिए पूरा शेड्यूल Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
  • MCC की आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर देखें डिटेल्‍स

NEET PG Counselling: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को नीट यूजी काउंसलिंग (NEET-UG counseling) को लेकर बड़ी जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर ट्वीट कर कहा कि 'प्रिय छात्रों, MCC द्वारा NEET-UG के लिए काउंसलिंग 19 जनवरी से प्रारंभ की जा रही है। आप सभी देश का भविष्य हैं और आशा है की आप सभी सेवा ही धर्म के मंत्र के साथ अपने करियर को आगे नई दिशा देंगे। मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।'

NEET-UG counseling: NEET-UG काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, देखिए पूरा शेड्यूल
Image Source : TWITTERNEET-UG counseling: NEET-UG काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, देखिए पूरा शेड्यूल

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की जाएगी। आवेदक एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर इसकी डिटेल्‍स देख सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से च्वॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी साझा की गई है।

NEET-UG counseling: NEET-UG काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, देखिए पूरा शेड्यूल
Image Source : TWITTERNEET-UG counseling: NEET-UG काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, देखिए पूरा शेड्यूल

NEET यूजी में राज्य कोटे के तहत कुल 192 मेडिकल कॉलेज 23,378 एमबीबीएस सीटों की पेशकश कर रहे हैं, वहीं 272 सरकारी कॉलेजों द्वारा दी जाने वाली एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या 41,388 है। एमबीबीएस के लिए 83,075, बीडीएस के लिए 26,949, आयुष के लिए 52,720, बीवीएससी और एएच के लिए 603, एम्स के लिए 1,899 और जिपमर के लिए 249 है। 

NEET-UG counseling: NEET-UG काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, देखिए पूरा शेड्यूल
Image Source : TWITTERNEET-UG counseling: NEET-UG काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी, देखिए पूरा शेड्यूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।