1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NIRF Ranking 2024: भारत में इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट के लिए कौन से कॉलेज बेस्ट, देखें यहां टॉप संस्थानों की लिस्ट

NIRF Ranking 2024: भारत में इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट के लिए कौन से कॉलेज बेस्ट, देखें यहां टॉप संस्थानों की लिस्ट

 Published : Aug 12, 2024 06:11 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 06:11 pm IST

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज 12 अगस्त को भारत मंडपम में NIRF Ranking 2024 की घोषणा की। भारत में इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट के टॉप संस्थानों की लिस्ट को नीचे खबर में पढ़ा जा सकता है।

एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 घोषित - India TV Hindi
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 घोषित Image Source : FILE

NIRF Ranking 2024: एजुकेशन मिनिस्ट्री की तरफ से एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 को आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत मंडपम में NIRF रैंकिंग 2024 की घोषणा की, जहां शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार भी मौजूद थे। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। 

एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के मुताबिक इस वर्ष IIT मद्रास ने देश में फिर अपना शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद भारतीय विज्ञान संस्थान (बेंगलुरु), आईआईटी-बॉम्बे और आईआईटी-दिल्ली ने अपनी जगह बनाई। आप नीचे कैटेगरी वाइज मेडिकल, इंजीनियरिंग... की टॉप संस्थानों की लिस्ट को देख सकते हैं। 

NIRF Ranking 2024: देश के टॉप 10 संस्थान

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
  2. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बंबई
  4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
  6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
  7. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
  8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की
  9. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
  10. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

NIRF Ranking 2024: भारत के टॉप 5 मेडिकल संस्थान 

  1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स दिल्ली
  2. स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़
  3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
  4. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
  5. जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुडुचेरी

NIRF Ranking 2024: देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग संस्थान  

  1. आईआईटी मद्रास
  2. आईआईटी दिल्ली
  3. आईआईटी बॉम्बे
  4. आईआईटी कानपुर
  5. आईआईटी खड़गपुर
  6. आईआईटी रुड़की
  7. आईआईटी गुवाहाटी
  8. आईआईटी हैदराबाद
  9. आईआईटी त्रिची
  10. आईआईटी-बीएचयू

NIRF Rankings 2024: देश के बेस्ट कॉलेज 

  1. हिंदू कॉलेज, दिल्ली
  2. मिरांडा हाउस, दिल्ली
  3. सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली
  4. राम कृष्ण मिशन विवेकानन्द सेंटेनरी कॉलेज, कोलकाता
  5. Atma Ram Sanatan Dharm College, Delhi
  6. सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
  7. पीएसजीआर कृष्णम्मल महिला कॉलेज, कोयंबटूर
  8. लोयोला कॉलेज, चेन्नई
  9. किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली
  10. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन, दिल्ली

ये भी पढ़ें- NIRF 2024 Rankings: ये हैं देश के टॉप 5 मेडिकल संस्थान, AIIMS दिल्ली पहले स्थान पर

NIRF Ranking 2024: IIT मद्रास नंबर 1 घोषित, देखें टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।