अगर आप टीचिंग लाइन में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। एनआईटी पटना में विभिन्न प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल है। उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन ऑफलाइन करने होंगे।
कितने और किन पदों पर वैकेंसी
- असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 के लिए 30 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के लिए 10 पद
- एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 8 पद
- प्रोफेसर के लिए 6 पद
सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में कैंडिडेट्स को शुरू में उनकी योग्यता और एक्सपीरिएंस के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रेजेंटेशन देने और साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इनके मूल्याकंन के आधार पर फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एनआईटी पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद भर्ती बटन पर जाएं और फिर क्लिक करें।
- इसके बाद 'एनआईटी फैकल्टी रिक्रूटमेंट' पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार यहां उपलब्ध आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा, जिसके बाद फीस का भुगतान किया जा सकेगा।
- इसके बाग फॉर्म को उम्मीदवार डाउनलोड करें।
- आखिरी में फॉर्म का प्रिंट निकालें और भरे हुए आवेदन फॉर्म को निम्नलिखित पते पर 30 अप्रैल 2025 तक भेजें: पता है- निदेशक, एनआईटी पटना, अशोक राजपथ, पटना, 8000051
कितनी सैलरी मिलेगी
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड 2: 70,900 रुपए (प्रति माह)
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड 1: 1,01,500 रुपए (प्रति माह)
एसोसिएट प्रोफेसर - 1,39,600 रुपए (प्रति माह)
प्रोफेसर- 1,59,100 रुपए (प्रति माह)