1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. खुशखबरी! शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए 10,650 नई MBBS सीट को NMC ने दी मंजूरी

खुशखबरी! शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए 10,650 नई MBBS सीट को NMC ने दी मंजूरी

 Published : Oct 19, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 07:01 pm IST

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने एकेडमिक ईयर 2024-25 के लिए 41 नए मेडिकल कॉलेज और 10,650 नई एमबीबीएस सीट को मंजूरी दे दी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए 10,650 नई एमबीबीएस सीट को मंजूरी दे दी है। यह वृद्धि भारत में चिकित्सा शिक्षा की उपलब्धता बढ़ाने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। एनएमसी प्रमुख डॉ. अभिजात शेठ ने बताया कि 41 नए मेडिकल कॉलेज के जुड़ने से देश में कुल चिकित्सा संस्थानों की संख्या 816 हो गई है। उन्होंने बताया कि कुल 10,650 एमबीबीएस सीट को मंजूरी दी गई है। 

इससे 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 1,37,600 हो जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) की सीट भी शामिल हैं। स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए, एनएमसी को नई और नवीनीकृत सीटों के लिए 3,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।  

'लगभग 5,000 पीजी सीट की वृद्धि की उम्मीद'

डॉ. शेठ ने कहा कि आयोग को लगभग 5,000 पीजी सीट की वृद्धि की उम्मीद है, जिससे देश भर में कुल पीजी सीट की संख्या 67,000 हो जाएगी। इस वर्ष यूजी और पीजी दोनों सीट में कुल वृद्धि लगभग 15,000 होगी। अंतिम अनुमोदन प्रक्रिया और परामर्श में कुछ देरी हुई है, हालांकि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि ये प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी। 

आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए मान्यता, परीक्षाओं और सीट मैट्रिक्स अनुमोदन के कार्यक्रम का विवरण देने वाला एक खाका जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 2025-26 के आवेदनों के लिए पोर्टल नवंबर की शुरुआत में खुलने वाला है। डॉ. शेठ ने विशेष रूप से इस बात पर प्रकाश डाला कि इस वर्ष हाल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि ‘मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड’ (एमएआरबी) के फैसलों के खिलाफ सभी अपीलों का निपटारा बिना किसी अदालती हस्तक्षेप के किया गया। (पीटीआई इनपुट)

ये भी पढ़ें- 

BSF में निकली कांस्टेबल जीडी भर्ती, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।