1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. BSF में निकली कांस्टेबल जीडी भर्ती, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई

BSF में निकली कांस्टेबल जीडी भर्ती, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई

 Published : Oct 19, 2025 05:12 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 05:12 pm IST

BSF में निकली कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : BSF OFFICIAL WEBSITE

अगर आप फोर्स में नौकरी करने की इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल जीडी पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2025 है, इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब को जानते हैं। 

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आयु: उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बीएसएफ ने बताया कि मौजूदा भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है।
  • उम्मीदवारों के पास बीएसएफ द्वारा आधिकारिक विज्ञापन में उल्लिखित निर्धारित खेल योग्यताएं भी होनी चाहिए। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

खेल कोटे के तहत आवेदन करने वाले सामान्य (अनारक्षित) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के पुरुष उम्मीदवारों को 159 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए। बीएसएफ के अनुसार, शुल्क भुगतान के किसी अन्य तरीके से प्राप्त आवेदन को तुरंत अस्वीकार कर दिया जाएगा।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती अस्थायी आधार पर होगी और बाद में स्थायी भी की जा सकती है। यह भर्ती खेल कोटे के अंतर्गत की जा रही है और केवल उन मेधावी खिलाड़ियों के लिए मान्य है जो पदक विजेता, पदधारी और/या खेल आयोजनों में भाग लेने वाले हों।

ये भी पढ़ें- 

JEE Main 2026 परीक्षा की तारीखों का हो गया ऐलान, जान लें कब से कब तक होगा एग्जाम 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन