1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. केरल नहीं, अब भारत का ये राज्य है सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा

केरल नहीं, अब भारत का ये राज्य है सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा

 Published : Sep 08, 2025 01:01 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 01:01 pm IST

भारत का सबसे पढ़ा लिखा राज्य अब केरल नहीं है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि अब भारत का सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा राज्य कौन सा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : UNSPLASH

भारत में जब भी बात सबसे ज्यादा पढ़े लिखे राज्य की होती है तो आप सभी के मन में केरल का ही नाम सबसे पहला आता होगा। लेकिन अब केरल भारत का सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा राज्य नहीं है, इस खिताब को अब दूसरे राज्य ने जीत लिया है। आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे कि देश का सबसे पढ़ा लिखा राज्य कौन सा है। आइए इस जानकारी से अवगत होते हैं। 

कौन सा है भारत का सबसे साक्षर राज्य?

2025 के आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक साक्षरता दर वाला भारतीय राज्य मिजोरम है, जिसकी साक्षरता दर 98.2% है, जो केरल से आगे है। केरल, जो अक्सर अपनी उच्च साक्षरता के लिए जाना जाता है, अब 95.3% साक्षरता दर के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, 97.3% साक्षरता दर के साथ लक्षद्वीप सबसे साक्षर केंद्र शासित प्रदेश है।

देश के 10 सबसे ज्यादा पढ़े लिखे राज्य/यूनियन टेरिटरीज

देश के 10 सबसे ज्यादा पढ़े लिखे राज्य/यूनियन टेरिटरीज के नाम नीचे दी गई तालिका के माध्यम से देखे जा सकते हैं।

सी. नंबर स्टेट/यूनियन टेरिटरी लिटरेसी रेट
1 मिजोरम 98.2%
2 लक्षद्वीप 97.3%
3 नागालैंड 95.7%
4 केरल 95.3%
5 मेघालय 94.2%
6 त्रिपुरा 93.7%
7 चंडीगढ़ 93.7%
8 गोवा 93.6%
9 पुडुचेरी 92.7%
10 मणिपुर 92%

आज विश्व स्तर पर मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

समूचे विश्व में आज यानी 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यानी 2025 का विषय 'डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ावा देना' है, जो डिजिटल क्रांति में व्यक्तियों को सशक्त बनाने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है कि कोई भी पीछे न छूटे। यह दिवस शिक्षा को बढ़ावा देने और निरक्षरता की समस्या से निपटने के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।