UPSC EPFO भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। ऐसे में अब जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
अब कब तक कर सकते हैं आवेदन?
आयोग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है।
सुधार विंडो कब खुलेगी?
संशोधित नोटिस के अनुसार, सुधार विंडो 23 अगस्त को खुलेगी और 25 अगस्त 2025 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), श्रम और रोजगार मंत्रालय में सहायक भविष्य निधि आयुक्त (एपीएफसी) और प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी (ईओ / एओ) के पद के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें।
- पंजीकरण प्रोसेस पूरा होना के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ₹25 का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके, किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान के माध्यम से जमा किया जा सकता है। महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में कुल 230 पद भरे जाएंगे।