1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CMAT 2026 को लेकर NTA ने जारी किया जरूरी नोटिस, जान लें यहां डिटेल्स

CMAT 2026 को लेकर NTA ने जारी किया जरूरी नोटिस, जान लें यहां डिटेल्स

 Published : Nov 12, 2025 01:42 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 01:42 pm IST

CMAT 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने बहुत जारी जरूरी नोटिस जारी किया है। आइए इस खबर के माध्यम से इस विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आपने CMAT 2026 की परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। CMAT 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सीएमएटी 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी नोटिस एनटीए सीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। 

एजेंसी द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा और फिर आगे के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करके अपने पास रखना होगा। इसके अलावा, नोटिस में कहा गया है कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाला माना जाएगा जिन्होंने परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान किया है।

आवेदन करने की लास्ट डेट

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 17 नवंबर, 2025 को समाप्त होगी। आवेदन शुल्क भुगतान करने की विंडो 18 नवंबर, 2025 को बंद हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

CMAT 2026 के लिए कैसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं और किसी भी अन्य अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट https://nta.ac.in और https://cmat.nta.nic.in/ देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार एनटीए सीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।