1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत कई पदों निकली भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ये रहा अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक

इस राज्य में पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत कई पदों निकली भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ये रहा अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक

 Published : Jan 20, 2025 03:35 pm IST,  Updated : Jan 20, 2025 03:35 pm IST

ओडिशा में पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत कई पदों निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। नीचे खबर में उम्मीदवार भर्ती से संबंधित जरूरी विवरण पढ़ सकते हैं और दिए गए डायरेक्ट लिंक से अप्लाई भी कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य गृह विभाग के तहत सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानी 20 जनवरी 2025 से शुरू हो गया है। जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे सभी ऑफिशियल वेबसाइट odishapolice.gov.in  पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या पहले ही अप्लाई कर दें।

कितनी और कितनी पदों पर वैकेंसी

इस भर्ती के माध्यम से कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें-  609 उप निरीक्षक पद, 253 पुलिस उप निरीक्षक (सशस्त्र) पद, 47 स्टेशन अधिकारी (अग्निशमन सेवा) पद और 24 सहायक जेलर पद हैं।

कैसे करें अप्लाई

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद यह आपको एक अलग पेज पर रीडायरेक्ट करेगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉगिन करें। 
  • इसके बाद उम्मीदार अपने आवेदन पत्र को पूरा भरें और चेक करके सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद में उम्मीदवार अपने आवेदन का एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंट आउट ले लें।  

डायरेक्ट लिंक

आयु सीमा? 

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2024 को 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सभी श्रेणियों के एससी, एसटी, एसईबीसी, महिला उम्मीदवारों के संबंध में ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।