1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Optical Illusion- इस तस्वीर में छिपी है बिल्ली, 11 सेकेंड में ढूंढ लिया तो मानें जाएंगे जिनियस

Optical Illusion- इस तस्वीर में छिपी है बिल्ली, 11 सेकेंड में ढूंढ लिया तो मानें जाएंगे जिनियस

 Published : Jan 28, 2023 08:33 am IST,  Updated : Jan 28, 2023 08:33 am IST

Optical Illusion- ऑप्टिकल इल्यूजन के जरिए आप अपने दिमाग को परख सकते हैं साथ ही इसे तेज भी कर सकते हैं तो आइए बिल्ली को ढूंढ कर दिखाएं....

Optical Illusion- India TV Hindi
ऑप्टिकल इल्यूजन Image Source : REDDIT

बेहतर देखने और सोचने की क्षमता तय करने के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन सबसे आसान तरीकों में से एक है। हालाँकि यह आपकी बुद्धिमता का टेस्ट करने के लिए ये एक अच्छा तरीका माना जाता है। इतना ही नहीं ऑप्टिकल इल्यूजन के जरिए आप अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसा बेहतरीन तरीका है जिसके जरिए आप अपने सोचने- समझने की क्षमता बेहतर बना सकते हैं। इसके जरिए आपकी बुद्धिमत्ता भी काफी कुशाग्र हो जाती है।

यहां दिए गए तस्वीर से आप अपनी सोचने-समझने की कला को परख सकते हैं अगर आपने महज 11 सेकेंड में बिल्ली को ढूंढ लिया तो आप भी जिनियस हैं।

तो आज को चैलेंज ये है कि इन ढेर सारे किताबों के बीच आपको सिर्फ 11 सेकेंड में बिल्ली को ढूंढना है। अगर आपने बिल्ली को तय समय की अंदर ढूंढ लिया तो आपका दिमाग काफी तेज है।

तो क्या आपने बिल्ली को ढूंढ लिया?

आपको हिंट के लिए बता दें कि बिल्ली उसी जगह छिपी है जहां अक्सर आपके घरों में छिपती है। तस्वीर को ध्यान से देखिए और कोशिश कीजिए की छिपी बिल्ली को आपको दिख जाए।

ध्यान रखें समय तेजी से बीत रहा है......

अब तक आपने बिल्ली को ढूंढ लिया होगा और नहीं ढूंढ सके तो परेशान न हों हम आपको बता देते हैं।

आप बिल्ली को तस्वीर के दाईं ओर देख सकते हैं। यह दाईं ओर दूसरी बुकशेल्फ़ के नीचे छिपी बैठी है।

यहां नीचे छिपी है बिल्ली।

Optical Illusion
Image Source : REDDITऑप्टिकल इल्यूजन

इसे भी देखें-

जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड! यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
यूपी बोर्ड ने एग्जाम स्ट्रेटेजी की जारी, इन टिप्स की मदद से करें तैयारी; नहीं होंगे फेल!
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।