1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. किसी से कम नहीं होती पायलट की सैलरी, जानकार आप कहेंगे जॉब हो तो ऐसी

किसी से कम नहीं होती पायलट की सैलरी, जानकार आप कहेंगे जॉब हो तो ऐसी

 Published : Jan 22, 2023 10:41 am IST,  Updated : Jan 22, 2023 10:41 am IST

पायलट बन हवाई जहाज उड़ना अक्सर युवाओं का सपना होता है। इस पेशे में आने वाले युवाओं को लाखों में सैलरी मिलती है। एक पायलट की सैलरी कितनी होती है आइए जानते हैं....

देश में पायलट की सैलरी लाखों में है।- India TV Hindi
देश में पायलट की सैलरी लाखों में है। Image Source : FREEPIK.COM

पायलट बनना बहुत से लोगों का सपना होता है। इस जॉब में रोमांचक होने के साथ-साथ कमाई भी काफी मोटी है। बता दें कि इस जॉब में जितनी बढ़िया सैलरी है, उतनी ही अन्य नौकरियों के मुकाबले खतरा भी है। हर उड़ान के साथ आपकी जान और पैसेंजर्स की जान पायलट के हाथों में होती है। शायद बड़ी जिम्मेदारी के कारण ही पायलट्स को हर महीने और सालाना शानदार कमाई करने का मौका मिलता है। आइए आपको बताते हैं कि देश में पायलट्स की सैलरी कितनी है?

एक पायलट की सैलरी

हमारे देश इंडिया में पायलट की औसत सैलरी 1,55,958 रुपये महीने तक होती है। ग्लासडोर सर्वे के मुताबिक, पायलट की सैलरी के लिए अलग-अलग मानक के तहत अलग-अलग होती है। पर एक औसत अनुभवी पायलट की सैलेरी 1 लाख रुपये से ज्यादा महीने हो सकती है। इसके अतिरिक्त उन्हें 1,82,351 रुपये एडिशनल पे के रूप में भी मिलते हैं। अगर पायलट्स के लिए औसत सैलरी निकालकर देखें तो 47,517 रुपये महीने से लेकर 23,91,739 रुपये महीने तक की सैलरी का औसत निकलकर आता है।

फ्रेशर पायलट की सैलरी

फ्रेशर पायलट्स के लिए शुरूआती सैलरी 3,38,309 सालाना से शुरू होती है और इसके बाद एक्सपीरिएंस के आधार पर सैलरी बढ़ जाती है।

देश में पायलट की हर माह औसत सैलरी

एक पायलट की सैलरी औसत में देखें तो 33,344 रुपये महीने से 5,97,367 रुपये की महीने तक हो सकती है।

कुछ कंपनियों के आंकड़े

स्पाइसजेट- एक पायलट को 3,08,656 रुपये महीना देती है।

इंडिगो- एक पायलट को 2,47,306 रुपये महीना देती है।
एयर इंडिया- एक पायलट को 1,62,876 रुपये महीना देती है।
भारत सरकार-  एक पायलट को 26,05,156 रुपये महीना देती है।
इंडियन एयर फोर्स-  एक पायलट को 1,19,964 रुपये महीना देती है।

इसे भी पढ़ें

इस राज्य में निकली 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

भारत के हैं अनेकों पुराने नाम, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।