1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पीएम मोदी कल बांटेंगे अपॉइंटमेंट लेटर, 70 हजार से ज्यादा युवा को मिलेगी नियुक्ति

पीएम मोदी कल बांटेंगे अपॉइंटमेंट लेटर, 70 हजार से ज्यादा युवा को मिलेगी नियुक्ति

 Published : Jul 21, 2023 12:36 pm IST,  Updated : Jul 21, 2023 12:51 pm IST

पीएम मोदी कल युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर बांटेंगे। बता दें कि 70 हजार से ज्यादा युवा को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। वहीं, इस कार्यक्रम के जरिए पीएम युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

PM modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PMO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 22 जुलाई को अपॉइंटमेंट लेटर देने जा रहे हैं। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीएम मोदी 22 जुलाई को 70 हजार से ज्यादा अपॉइंटमेंट लेटर युवाओं को वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री युवाओं को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस नियुक्त किए गए युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर देगें। इस मौके पर पीएम युवाओं को संबोधित भी करेंगे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अपॉइंटमेंट लेटर का वितरण सुबह 10.30 से शुरू होगा। ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है।

बता दें कि इससे पहले 13 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे थे। ये नियुक्ति पत्र रोजगार मेला पहल के तहत बांटे गए थे। पिछले साल जून में पीएम मोदी ने कहा था कि अगले डेढ़ सालों में 10 लाख लोगों को मिशन मोड में सरकारी नौकरी दी जाएगी। द्र सरकार की रोजगार मेला पहल के तहत देश भर में 13 जून को  43 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इसी रोजगार मेला के तहत 70 हजार युवाओं को पीएम मोदी उनकी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटा गया था। इसके बाद पीएम ने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को पीएम संबोधित भी किया था।

ये भी पढ़ें:

एसएससी एसआई, सीएपीएफ के नोटिफिकेशन कल हो रहे जारी, जानें कैसे करना है चेक

इस राज्य में हिंदी में MBBS की पढ़ाई के लिए बंट गईं फर्स्ट ईयर की किताबें, जानें कब आएंगी 2nd 3rd और 4th ईयर की बुक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।