1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पंजाब: खोज रहे हैं पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी तो न चूकें ये मौका; आवेदन करने का आज आखिरी दिन

पंजाब: खोज रहे हैं पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी तो न चूकें ये मौका; आवेदन करने का आज आखिरी दिन

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 10, 2025 02:02 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 02:02 pm IST

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को आज बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती- India TV Hindi
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती Image Source : FILE

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बहुत जरूरी खबर है। इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। 

जानकारी दे दें कि पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी तारीख 13 मार्च है। कैंडिडेट्स 13 मार्च रात 11:55 तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कैसे करें आवेदन 

सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाएं। 
इसके बाद कैंडिडेट्स खुद को पंजीकृत करें। 
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,746 पदों को भरा जाएगा। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

एज लिमिट: इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

सेलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों वाली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। चरण-I में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) (पेपर-I और पेपर-II) के दो सामान्य कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) शामिल होंगे। पेपर II क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।

चरण-II में एक फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और एक फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) शामिल होगा। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट दोनों ही क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे।

तीसरे चरण में दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट को हिंदी में क्या कहते हैं?

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा कितने पढ़े लिखे हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।