1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. QS World University Sustainability Rankings: IIT दिल्ली टॉप भारतीय संस्थान, रैंकिंग में 15 आईआईटी शामिल

QS World University Sustainability Rankings: IIT दिल्ली टॉप भारतीय संस्थान, रैंकिंग में 15 आईआईटी शामिल

 Published : Nov 18, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 05:52 pm IST

QS World University Sustainability Rankings: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग जारी हो गई है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्थान रहा।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्थान- India TV Hindi
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्थान Image Source : IIT DELHI

QS World University Sustainability Rankings: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग हो गई है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्थान रहा। आईआईटी दिल्ली ने इसमें 80.9 ओवरऑल स्कोर के साथ  रैंक 205 हासिल की है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में 15 आईआईटी ने जगह बनाई। छह ने पिछले वर्ष की तुलना में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। वहीं,  क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में नंबर 1 पर स्वीडन का लुंड विश्वविद्यालय (Lund University) रहा। इसके बाद दूसरे पायदान पर कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय ने जगह बनाई। आप नीचे खबर में दी गई तालिका के माध्यम से टॉप 10 रैंकिंग संस्थान देख सकते हैं। 

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग: टॉप 10 संस्थान 

  • पहले नंबर पर लुंड विश्वविद्यालय, स्वीडन (Lund University) (रैंक- 1)
  • दूसरे नंबर पर टोरंटो विश्वविद्यालय, कनाडा (रैंक- 2) 
  • तीसरे नंबर पर यूसीएल, यूनाइटेड किंगडम (UCL) (रैंक- 3)
  • चौथे नंबर पर एडिनबर्ग विश्वविद्यालय (एडिनबर्ग, यूनाइटेड किंगडम) (रैंक- 4)
  • पांचवे नंबर पर ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय, कनाडा (रैंक- 5)
  • छठवें नंबर पर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस, लंदन, (रैंक- 6) 
  • 7वें नंबर पर इंपीरियल कॉलेज लंदन, (लंदन, यूनाइटेड किंगडम) (रैंक- 7)
  • 8वें नंबर पर न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय (UNSW सिडनी, ऑस्ट्रेलिया) (रैंक- 7)
  • 9वें McGill यूनिवर्सिटी, कनाडा (रैंक- 9)
  • 10वें मैनचेस्टर विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम (रैंक- 10)
  • 11वें नंबर पर ETH ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड (रैंक- 11)

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में टॉप 3 भारतीय संस्थान 

  1. आईआईटी दिल्ली, रैंक- 205, कुल स्कोर 83.1
  2. दिल्ली विश्वविद्यालय, रैंक- 241, स्कोर- 80.9
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटीके), रैंक- 310, स्कोर- 77

जारी रैंकिंग के अनुसार, क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 में 100 से अधिक भारतीय विश्वविद्यालयों के शामिल होने के साथ, भारत वैश्विक प्रतिनिधित्व में चौथे स्थान पर रहा। 103 विश्वविद्यालयों में से 32 ने पिछले साल की तुलना में अपनी रैंकिंग में सुधार किया, जबकि 30 संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।