Friday, January 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रेलवे में निकली ग्रुप डी भर्ती के लिए क्या है आयु सीमा? जानें यहां सभी जरूरी डिटेल

रेलवे में निकली ग्रुप डी भर्ती के लिए क्या है आयु सीमा? जानें यहां सभी जरूरी डिटेल

रेलवे में निकली ग्रप डी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या आयु सीमा है।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Jan 27, 2025 01:47 pm IST, Updated : Jan 27, 2025 01:48 pm IST
प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप रेलवे में निकली ग्रप डी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या आयु सीमा है? अगर आप इस जानकारी से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं आज हम इस खबर के माध्यम से एजम लिमिट समेत एलिजिबिलिटी सम्बन्धी सभी जरूरी डिटेल जानेंगे। 

क्या है आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष तक होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कब तक कर सकते हैं आवेदन? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने करने के इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के माध्यम से अपने आवेदन में 25 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक करेक्शन कर सकेंगे। 

रिक्ति विवरण

जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32438 पदों को भरा जाएगा।

सिलेक्ट होने पर सैलरी कितनी मिलेगी? 

जो कैंडिडेट्स इस रिक्रूटमेंट में सिलेक्ट होंगे उनको 18000 रुपये (शुरुआती) प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे चेक करें और सबमिट कर दें।
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट भी ले लें।

ये भी पढ़ें- CMAT 2025 की क्या है मार्किंग स्कीम? समझें यहां पूरी अंकन योजना 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement