अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। RBI में असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र सबमिट करना होगा।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD/EXS कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ₹50/- + 18% GST और जनरल/OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹450/- + 18% GST का भुगतान एग्जाम फीस के रूप में करना होगा। पेमेंट ऑनलाइन मोड से करना होगा। ज़्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट RBI की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
कब होगी परीक्षा और कितनी वैकेंसी
- प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल को और मुख्य परीक्षा 7 जून 2026 को होगी।
- इस भर्ती अभियान के जरिए 650 पदों को भरा जाएगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावरों के पास किसी भी सब्जेक्ट में कम से कम 50% मार्क्स (SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स के लिए पास क्लास) के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए और साथ ही PC पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होनी चाहिए।
- अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। जिन कैंडिडेट्स का जन्म 02/02/1998 से पहले और 01/02/2006 (दोनों दिन मिलाकर) के बाद न हुआ हो, वे ही अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं।
सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन एग्जाम और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल हैं। प्रीलिमिनरी एग्जाम में 100 सवाल होते हैं और 100 मार्क्स होते हैं। एग्जाम का समय 60 मिनट का होता है। मेन एग्जाम में 200 सवाल होते हैं और 200 मार्क्स होते हैं। एग्जाम का समय 135 मिनट का होता है। ऑनलाइन मेन एग्जाम से प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। LPT राज्य की ऑफिशियल/लोकल भाषा/भाषाओं में होगा।