RBI एक्सपर्टी भर्ती, एनालिस्ट समेत इन पदों पर वैकेंसी; जानें कैसे होगा सेलेक्शन
RBI एक्सपर्टी भर्ती, एनालिस्ट समेत इन पदों पर वैकेंसी; जानें कैसे होगा सेलेक्शन
Edited By: Akash Mishra@Akash25100607
Published : Dec 27, 2025 04:48 pm IST,
Updated : Dec 27, 2025 04:48 pm IST
आरबीआई में एनालिस्ट समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 जनवरी 2026 है। आइए इस खबर के जरिए इसके सेलेक्शन प्रोसेस को जानते हैं।
Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI में एनालिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 जनवरी 2026 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। लेकिन क्या आप इसके सेलेक्शन प्रोसेस से अवगत हैं? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम यह जानेंगे।
सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में सेलेक्शन प्रोसेस में कई फेज शामिल है। इसमें चयन एक स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा शुरुआती स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के ज़रिए होगा। इंटरव्यू/चयन के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने का अंतिम फैसला RBI सर्विसेज बोर्ड का होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के जरिए इंटरव्यू कॉल लेटर भेजा जाएगा। बता दें कि यह भर्ती फुल टाइम कॉन्ट्रे्क्ट बेसिस पर की जाएगी।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदावर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें।
इसके बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट ले लें।
वैकेंसी विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 93 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें-