1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RBSE 10th Result: सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही नहीं, यहां भी चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम; जानें

RBSE 10th Result: सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही नहीं, यहां भी चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम; जानें

 Published : May 26, 2024 06:00 am IST,  Updated : May 26, 2024 06:00 am IST

RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही बोर्ड द्वारा खत्म कर दिया जाएगा। 10वीं के परिणाम के जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ऐसे भी रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

RBSE 10th Result: जिन छात्र-छात्राओं ने राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। राजस्थान बोर्ड तरफ से 10वीं कक्षा का परिणाम (RBSE 10th Result 2024) जल्द जारी किया जा सकता है।  एक बार जारी होने के बाद महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। हालांकि इस बात की कोई ऑफशियल जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। 

रिजल्ट जारी होने के बाद अगर वेबसाइट स्लो हा जाती है तो छात्र-छात्राएं अपने राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम को डिजीलॉकर के माध्यम से चेक कर सकते हैं। तो चलिए आइए जानते हैं कि डिजीलॉकर पर 10वीं के परिणाम को कैसे चेक कर सकते हैं। 

RBSE 10th Result: डिजीलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम को डिजीलॉकर पर चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजीलॉकर ऐप पर जाएं। 
  • इसके बाद आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें। 
  • इसके बाद राजस्थान 12वीं रिजल्ट लिंक का चयन करें। 
  • इसके बाद पाठ्यक्रम का चयन करें। 
  • फिर लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • इसके बाद 10वीं परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा। 
  • आखिरी में आगे के संदर्भ के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें। 

RBSE 10th Result: कैसे चेक करें राजस्थान 10th बोर्ड रिजल्ट

राजस्थान 10th बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने का करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद मुख्य पेज पर Results लिंक पर जाएं।
  • फिर rajresults-nic-in 2024 का पेज खुलेगा।
  • यहां RBSE 10th Result 2024 Link क्लिक करें।
  • अब एक नया विंडो खुलेगा। यहां अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं रोल नंबर भरकर सर्च करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट अपीयर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- NEET परीक्षा को कितनी बार दे सकते हैं? 

विदेश से पढ़ने के लिए ये हैं दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी; किसी एक से भी कर ली पढ़ाई तो नौकरी पक्की

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।