1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RCF कपूरथला अपरेंटिस भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन, कितना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें यहां

RCF कपूरथला अपरेंटिस भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन, कितना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें यहां

 Published : Mar 25, 2024 06:00 am IST,  Updated : Mar 25, 2024 06:00 am IST

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में प्रशिक्षु पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस भी चल रहा है। तो ऐसे मे आइए जानते हैं कि इन पदों के लिए सेलेक्शन प्रोसेस क्या है और सेलेक्ट होने पर कितनी स्टाइपेंड मिलता है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रेल कोच फैक्ट्री(RCF) कपूरथला में प्रशिक्षु पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया तल रही है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन पदों पर कैसे होता है सेलेक्शन और कितना मिलता है स्टाइपेंड। 

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस 

चयन मेरिट सूची पर आधारित होगा जो मैट्रिक में अंकों के प्रतिशत (कुल अंकों के न्यूनतम 50% के साथ) + जिस ट्रेड में प्रशिक्षुता की जानी है उसमें आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड 

जारी नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के अनुसार स्टाइपेंड रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नियमों एवं निर्देशों के अनुसार मिलेगा। 

क्या है एलिजिबिलिटी 

उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी श्रेणियों के लिए 3 वर्ष की छूट है। 

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र होना चाहिए।

कब है आवेदन की लास्ट डेट 

इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rcf. Indianrailways.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए लिंक ढूंढें। 
  • इसके बाद नए उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए पंजीकरण करना होगा
  • इसके बाद मांगा गया विवरण, शैक्षणिक योग्यता आदि दर्ज करें
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)
  • इसके बाद अपना आवेदन जमा करें। 
  • आखिरी में इसे डाउलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें

क्या है आवेदन शुल्क 

इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपेय का भुगतान करना होगा। 

ये भी पढ़ें- ये है भारत की सबसे छोटी नदी, एक समय हो गई थी पूरी तरह से खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।