1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कल से, पढ़ लें हर डिटेल

छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कल से, पढ़ लें हर डिटेल

 Published : Jul 28, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 03:55 pm IST

छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार कल से पंजीकरण कर सकेंगे। नीचे खबर में उम्मीदवार संबंधित डिटेल्ड विवरण पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), छत्तीसगढ़ द्वारा नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 29 जुलाई से शुरू की जाएगी। एक बार शुरू होने के बाद पात्र उम्मीदवार जिन्होंने नीट यूजी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले दौर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 अगस्त तक चलेगी। वहीं, शुल्क भुगतान भी 4 अगस्त कर सकेंगे। 

छत्तीसगढ़ के डीएमई ने छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के आधार पर कुल 22,261 उम्मीदवारों को सूची में शामिल किया गया है।

29 जुलाई से 5 अगस्त तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग

छत्तीसगढ़ NEET UG 2025 राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 29 जुलाई से 5 अगस्त तक की जाएगी। मेरिट लिस्ट 6 अगस्त को जारी की जाएगी, इसके बाद 7 अगस्त को सीट आवंटन प्रक्रिया होगी। छत्तीसगढ़ NEET UG 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 8 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

सीटें आवंटित करने वाले उम्मीदवारों को 9 अगस्त से 14 अगस्त के बीच संबंधित संस्थानों में जांच और प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

चार राउंड में होगी काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2025 काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें दो नियमित राउंड, एक मॉप-अप राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं। दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण 18 से 24 अगस्त तक होगा और प्रवेश 5 सितंबर तक पूरे हो जाएंगे।

काउंसलिंग शेड्यूल को कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स शेड्यूल को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें। 

डॉयरेक्ट लिंक के जरिए देखें शेड्यूल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।