1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Bihar Board Result 2023: कब आएंगे बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board Result 2023: कब आएंगे बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 20, 2023 04:34 pm IST,  Updated : Feb 20, 2023 04:34 pm IST

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा कब की खत्म हो चुकी है। अब छात्रों को इसके रिजल्ट का इंतजार है। यहां जानें कब जारी होंगे रिजल्ट?

Bihar Board Result- India TV Hindi
बिहार बोर्ड के रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे। Image Source : FILE PHOTO

Bihar Board 12th Result: बिहार में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में छात्रों को बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार है। खबरों की मानें तो जल्द ही बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड के मुताबिक, 24 फरवरी से क्लास 12वीं की बोर्ड कॉपियां चेक करने के लिए भेज दी जाएंगी। ये कॉपियां करीब 5 सेंटर पर चेक करने के लिए भेजी जाएंगी। 5 मार्च तक ये सभी कॉपियां चेक हो जाएंगी। वहीं, अगर 10वीं की बात करें तो इनकी कॉपियां 6 सेंटर पर जांचने के लिए भेजी जाएंगी। बता दें कि दो शिफ्टों में ये कॉपियां चेक की जाएंगी। ऐसे में संभावना है कि जल्द ही बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। इसलिए छात्र समय-समय पर (BSEB Bihar Board Result 2023) रिजल्ट के लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर चेक करते रहें।

दो पालियों में आयोजित हुई थी परीक्षा

इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा (Bihar Board 12th Exam 2023) में 12 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित हुई थी। छात्रों के लिए परीक्षा 2 शिफ्ट यानी 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और 1:45 बजे से 5:00 बजे तक थी। ऐसे उम्मीद की जा रही है कि होली से पहले ही छात्रों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य होंगे। यहां जानें आपको कैसे चेक करना है रिजल्ट...

Bihar Board Result 2023: यहां जानें कैसे चेक करना होगा रिजल्ट

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाएं।

अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट का ऑप्शन दिखाई देगा।
इस रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट कर दें।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा।
अंत में इसे चेक कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट रख लें।

इसे भी पढ़ें-
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली कई पदों पर भर्ती, ये रही भर्ती डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन