1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Bihar Board Result 2026: 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज, चेक करने के लिए कौन सी हैं ऑफिशियल वेबसाइट्स?

Bihar Board Result 2026: 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज, चेक करने के लिए कौन सी हैं ऑफिशियल वेबसाइट्स?

 Published : Mar 23, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 12:48 pm IST

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम आज आने हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं कि किन वेबसाइट्स पर परिणाम को चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक खबर है। बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम को आज यानी 23 मार्च 2026 को बिहार बोर्ड स्कूल एग्जामिनेशन की ओर से घोषित किया जाना है। जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाना है। जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। अब सवाल आता है कि रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स कौन ही हैं, क्या आप जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए आइए इससे अवगत होते हैं। 

बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स?

  • interbiharboard.com
  • bsebexam.com
  • results.biharboardonline.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • digilocker.gov.in
  • web.umang.gov.in

कैसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और रोल कोड को दर्ज करें। 
  • मांगे गए विवरण को सबमिट करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

डिजिलॉकर पर परिणाम को कैसे चेक करें

  • सबसे पर छात्र-छात्राएं को डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल फोन में एप खोलें।
  • इसके बाद इसमें साइन इन करना होगा। अगर आपका अकाउंट नहीं बना है तो उसे बनाकर आपको इसमें साइन इन करना होगा। 
  • इसके बाद क्लास 12 मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड क्लास 12 मार्कशीट वाले लिंक(जिस कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हों) पर क्लिक करें। 
  • अब वहां मांगे गए विवरण (रोल कोड और रोल नंबर) को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद परिणाम आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब इसे चेक करें और फिर सेव कर लें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन